DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

दहला बलूचिस्तान: पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले दो बम विस्फोटों में 25 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

Pakistan election 2024 Blasts target candidates’ offices, 25 killed
Pakistan election 2024 Blasts target candidates’ offices, 25 killed

पाकिस्तान में अब बम विस्फोट होना बहुत ही आम बात हो गई है। एक बार फिर पाकिस्तान में दो बड़े बम विस्फोट किए गए। अभी तक सूचना के मुताबिक 25 लोगों की मौत हो गई है और 30 से अधिक लोग घायल हैं। यह दोनों धमाके पाकिस्तान में आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले हुए हैं। बुधवार को बलूचिस्तान में दो ब्लास्ट हुए। पहला धमाका पिशिन शहर में हुआ। पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक, यह धमाका निर्दलीय उम्मीदवार असफंद यार खान काकड़ के ऑफिस के बाहर ब्लास्ट हुआ। धमाके के दौरान काकड़ दफ्तर में मौजूद नहीं थे। वहीं, दूसरा धमाका बलूचिस्तान के ही किला सैफुल्लाह में JUI-F पार्टी के कैंडिडेट मौलाना अब्दुल वासे के ऑफिस के बाहर हुआ। वो सुरक्षित हैं। हालांकि इस हमले में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 घायल हुए हैं। दोनों धमाकों में कुल 25 लोगों की मौत हो गई है। प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि यह एक आत्‍मघाती बम हमला था। उन्‍होंने कहा कि हमलावर बॉम्‍बर एक बाइक पर सवार था। वहीं अधिकारियों ने कहा है कि वे इस हमले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि कल गुरुवार को पाकिस्तान में आम चुनाव होने हैं। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के अनुसार, नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 12 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं और देशभर में 90,675 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 41,403 संयुक्त मतदान केंद्र शामिल हैं। 25,320 मतदान केंद्र पुरुषों के लिए और 23,952 मतदान केंद्र महिला मतदाताओं के लिए हैं। नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए कुल लगभग 18,000 उम्मीदवार दौड़ में शामिल हैं। जिन चार प्रांतीय विधानसभाओं में चुनाव होंगे उनमें पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान शामिल हैं। नेशनल असेंबली (एनए) में कुल 336 सीट हैं जिनमें सामान्य वर्ग की 266 सीट, गैर-मुसलमान वर्ग की 10 सीट और महिला कोटे की 60 सीट शामिल हैं। इससे पहले पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में भी एक हमला हुआ था। यहां एक पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले में 10 पुलिसकर्मी मारे गए थे। हमला आधी रात के बाद किया गया, जब अधिकतकर पुलिसकर्मी सो रहे थे। सोते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला करने के दौरान जवाबी कार्रवाई का उचित मौका ही नहीं मिल पाया। पाकिस्तान में हाल के समय में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। अस्थिर पाकिस्तान की अंतरिम सरकार इन्हें रोकने में नाकाम है। आम चुनाव से पहले आतंकी हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। वहीं बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को एक साथ 10 बम और ग्रेनेड से हमला हुआ। इससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। इस हमले के परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News