
सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिलेस डॉल्बी थियेटर में आयोजित किया गया। 96वें ऑस्कर अवॉर्ड 2024 के आयोजन को लेकर दुनिया भर की सिनेमा से जुड़ी हस्तियों की निगाहें लगी रहीं। समारोह में 23 कैटेगरी में अवॉर्ड बांटे गए। वहीं 13 कैटेगरी में चुनी गई फिल्म ओपनहाइमर ने सबसे ज्यादा ऑस्कर अपने नाम किए हैं। ओपेनहाइमर ने कुल सात अवॉर्ड अपने नाम किए। किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर चुने गए हैं। इसी फिल्म के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला है। ये उनके करियर का पहला ऑस्कर है। ओपेनहाइमर के लिए क्रिस्टोफर नोलन को बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी कैटेगरी के अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।ऑस्कर को जिमी किमेल ने होस्ट किया। ऑस्कर अवॉर्ड्स तीन राउंड में विजेताओं की घोषणा की गई। पहले राउंड में मिशेल फीफर, जैंडेया, निकोलस केज, अल पचिनो, महेरशला अली, ब्रेंडन फ्रेजर, जेमी ली कर्टिस, मैथ्यू मैक्कनौगी, जेसिका लांग, लुपिता न्योंगो, के ह्वी क्वान, मिशेल येओह और सैम रॉकवेल प्रेजेंटर्स रहे। दूसरे राउंड में क्रिस हेम्सवर्थ, ड्वेन जॉनसन, रेगिना किंग, जेनिफर लॉरेंस, रीटा मॉरिनो, जॉन मुली प्रेजेंटर्स बने। वहीं, एमिली ब्लंट, सिंथिया एरियो, अमेरिका फेरारा, रायन गॉसलिंग, एरियाना ग्रांड, बेन किंग्सले ने तीसरे राउंड के अवॉर्ड्स दिए। ओपेनहाइमर’ ने भले ही बाजी मार ली है। लेकिन इस बार ओपेनहाइमर, ‘बार्बी’, ‘पूअर थिंग्स’ और ‘किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून’ में कड़ी टक्कर देखने को मिली। तो वहीं ‘बॉर्बी’ और ‘पूअर थिग्स’ को भी कई कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। ‘पूअर थिंग्स’ के लिए एम्मा स्टोन को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला है। बता दें, बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में 5 नॉमिनेशन हुए थे। जिसमें सभी को मात देकर एम्मा स्टोन ने ‘पूअर थिंग्स’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए ऑस्कर जीता है।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












