महिला वनडे क्रिकेट में आज के दिन बने कारनामे का रिकॉर्ड शायद ही कभी टूट पाए

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 8 जून। महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में आज का दिन बेहद खास है। 8 जून 2018 को न्यूज़ीलैंड की वीमेंस क्रिकेट टीम ने ऐसा कारनामा किया जो शायद ही कभी टूटे। हालांकि रिकार्ड्स बनते ही हैं टूटने के लिए। इस दिन सूजी बेट्स की अगुवाई वाली न्यूज़ीलैंड की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ महिला वनडे फॉर्मेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के पहले ही मैच में 4 विकेट पर 491 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा कर दिया था। बैटिंग को फ्रंट पर आकर खुद सूजी बेट्स ने 24 चौकों और 2 शानदार छक्कों के साथ 94 गेंदों पर 151 रन बनाई। बेट्स ने पहले विकेट के लिए जेस वॉटकिन के साथ 172 रन और फिर मैडी ग्रीन के साथ आयरिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। बेट्स और ग्रीन ने दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की।
492 रनों के जवाब में आयरलैंड की महिला टीम 35.3 ओवर में 144 रन के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इससे न्यूजीलैंड ने 347 रन के बड़े अंतर से मुकाबला जीता। मैडी ग्रीन ने शतक जमाया और 77 गेंदों पर 15 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 122 रन ठोके। एमेलिया केर ने भी 45 गेंदों में 81 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 9 चौके और 3 शानदार छक्के जमाए। इतना ही नहीं, टीम को 31 एक्स्ट्रा रन भी मिले।
492 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम की कप्तान लौरा डेलानी ने सबसे ज्यादा 37 रन का योगदान दिया। उन्होंने 65 गेंदों पर 4 चौके लगाए। वहीं, जेनिफर ग्रे ने 35 रन बनाए और 53 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके लगाए। गैबी लुइस (20) और शौना कवांघ (14) के अलावा अन्य कोई खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सकी। लेघ कैस्परेक ने 17 रन देकर 4 विकेट उड़ाए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












