
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश के पैकेज वाले बयान पर ओपी राजभर ने कहा कि पहले अखिलेश यादव स्पष्ट करें कि जया बच्चन से कितने का पैकेज लिया है। वही मंत्रिमंडल विस्तार पर राजभर ने कहा कि आचार संहिता से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। हम सत्ता के लिए लालायित नही है। अखिलेश यादव को खनन घोटाले मामले में CBI के समन पर ओपी राजभर ने कहा कि अगर अखिलेश यादव निर्दोष है तो उन्हें डर किस बात का है। गायत्री प्रजापति के जेल जाने के बाद से मंत्रालय अखिलेश के ही पास था। वही लोकसभा चुनाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार मिलाकर 5 सीटों पर हम अपनी तैयारी कर रहे है। यूपी के किसी भी 3 सीट पर सुभासपा जितने का माद्दा रखती है। चाहे वो आजमगढ़ की ही सीट क्यों न हो..
बिना मेरे मंत्रिमंडल विस्तार नही: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार आचार संहिता लगने से पूर्व हॉग। उन्होंने ये भी कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में उनकी जगह को लेकर कोई बात बीजेपी से अभी नही चल रही हम सत्ता के लिए लालायित नही है। उन्होंने इशारों इशारों में ये भी बता दिया कि बिना उनके विस्तार सम्भव नही है और होली के पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा।
यूपी में कही से लड़े जीतेगी सुभासपा: आगमी लोकसभा चुनाव में सुभासपा NDA का सहयोगी दल है, यूपी और बिहार में सुभासपा अपनी जमीन तलाश रही है। ओपी राजभर ने कहा कि यूपी की 80 की किसी सीट से लड़े जीत पक्की है चाहे वो सीट आजमगढ़ क्यो न हो
अखिलेश पर बोला बड़ा हमला: खनन घोटाले मामले पर CBI के समन पर ओपी राजभर ने कहा कि जांच 2016 से चल रही है। यह पहली बार नही है कि उन्हें तलब किया गया है। अगर अखिलेश यादव ने कुछ गलत नही किया तो उन्हें किस बात डर है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












