रवि, अप्रैल 5, 2026

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 12 राज्यों में 88 संसदीय सीटों पर होगा मतदान

Nominations for Phase 2 of Lok Sabha polls to begin today: ECI

पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार 27 मार्च को नामांकन खत्म गया। पहले चरण 19 अप्रैल को 21 राज्यों में 102 सीटों पर वोट पड़ेंगे। इनके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। हालांकि बिहार में 28 मार्च तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है, जबकि 30 मार्च को स्क्रूटनी होगी। बिहार में 2 अप्रैल तक नाम वापस लिया जा सकता है। जबकि, बाकी राज्यों में नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च है। ऐसे ही उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए बुधवार शाम को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है। राज्य की पांचों सीटों के लिए कुल 63 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन के अंतिम दिन 37 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सबसे अधिक 21 नामांकन हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए किए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित है। नामांकन वापसी के बाद सभी पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर आज से लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 88 संसदीय सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई। 26 अप्रैल को होने वाले संसदीय चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना राष्ट्रपति की ओर से चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई। इस चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। 5 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में स्क्रूटनी 6 अप्रैल को होगी। इस चरण के दौरान बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के एक हिस्से में भी मतदान होगा। बाहरी मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव की अधिसूचना 20 मार्च को पहले चरण के लिए जारी गजट अधिसूचना में शामिल की गई थी। बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के पंद्रह विधानसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। निर्वाचन क्षेत्र के तेरह विधानसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान होना है उनमें बाहरी मणिपुर सीट के एक हिस्से को छोड़कर असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सीट शामिल हैं। 18वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। जबकि, उसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News