मंगल, अप्रैल 14, 2026

लद्दाख में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 9 जवान शहीद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

लद्दाख में शनिवार शाम को बड़ा सड़क हादसा हुआ। लद्दाख के क्यारी शहर से 7 किमी दूर एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 9 जवानों की मौत हो गई है। लेह के पास मौजूद क्यारी गांव में सेना का वाहन खाई में गिर गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि इस हादसे में सेना के नौ जवानों की मौत हो गई है। हादसे में 8 जवानों की मौत हुई थी और 2 घायल थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

Nine soldiers killed as Army vehicle plunges into gorge in Ladakh

सेना अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित 9 जवान शामिल हैं। यह हादसा शाम 5.45 बजे के करीब हुआ है। खाई में गिरे वाहन में फंसे सभी जवान बुरी तरह तरह से जख्मी थे। उन्हें वहां से निकाल ऊपर सड़क पर लाया गया तो उनमें से आठ जवानों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दो घायलों को उपचार के लिए लेह स्थित सैन्य अस्पताल में लाया गया। जहां एक जवान की मौत हो गई। एक अन्य घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बलिदानी और घायल जवान सेना की 311 मीडियर रेजिमेंट आर्टलिरी से संबंधित हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News