वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नीना सिंह अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ की कमान संभालेंगी । नीना सिंह को सीआईएसएफ डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। वह देश की पहली महिला हैं, जो सीआईएसएफ की महिला प्रमुख बनी हैं। आईपीएस अधिकारी नीना सिंह वर्तमान में सीआईएसएफ की विशेष महानिदेशक हैं। सीआईएसएफ के पास पूरे देश में हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो, सरकारी भवनों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 31 जुलाई, 2024 तक यानी सेवानिवृत्ति की तारीख तक, सीआईएसएफ के महानिदेशक के रूप में नीना सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

नीना सिंह (Nina Singh) मूलरूप से बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली हैं। साथ ही राजस्थान कैडर की आईपीएस ऑफिसर हैं। नीना सिंह हाईली क्वालिफाइड हैं। उन्होंने अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। नीना सिंह के पति रोहित कुमार सिंह भी राजस्थान कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं। वे फिलहाल केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय में सेक्रेटरी हैं। नीना सिंह राजस्थान पुलिस महकमें की सीनियर अधिकारी हैं। 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी राजस्थान कैडर से जुड़ी हुई हैं। वर्तमान में सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISG) की एडीजी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वो राजस्थान पुलिस में डीजी पद (DG) पाने वाली पहली महिला ऑफिसर हैं। इसके पहले वो केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।


नीना सिंह 2000 में राजस्थान महिला आयोग के सदस्य सचिव के रूप में तैनात थीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए आउटरीच प्रोग्राम डिजाइन किया था। इसमें आयोग के मेंबर अलग-अलग जिलों में जाकर महिलाओं से बात कर उनकी परेशानियों को सुनते थे और हल करने की कोशिश करते थे। नीना सिंह ने 2005-2006 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के लिए पुलिस स्टेशनों को पब्लिक के लिए सहज बनाने के प्रोजेक्ट पर काम किया था। बता दें कि नीना सिंह कई बड़े केसेज का हिस्सा रह चुकी हैं। आईपीएस नीना सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो में भी काम किया है, यहां वे संयुक्त निदेशक के रूप में कार्यरत थीं। सीबीआई में रहते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार, आर्थिक अपराधों, बैंक फ्रॉड और खेल अखंडता से संबंधित कई हाई-प्रोफाइल केसों को संभाला है। इन सभी केसेज की जांच का हिस्सा रही हैं। रिपोटर्स के अनुसार पीएनबी घोटाला और नीरव मोदी सहित महत्वपूर्ण मामलों की जांच का भी हिस्सा रही हैं।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












