नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने दिया प्रधानमंत्री ओली को झटका, देउबा को पीएम बनाने का आदेश

नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिनिधि सभा को भंग करने के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के आदेश को रद्द कर दिया है। इसके साथ अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आदेश दिया है।
बता दें की देउबा सहित 146 लोगों ने संसद को भंग करने के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
जिसके बाद याचिका में संविधान के अनुच्छेद 76(5) के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री देउबा की प्रधानमंत्री पद पर नियुक्ति की मांग की गई थी।
न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि प्रधान मंत्री ओली को प्रतिनिधि सभा को भंग करने का कोई अधिकार नहीं है और अदालत ने उनके सभी फैसलों को पलट दिया है।
उन्होंने बताया कि अदालत ने सात दिन के भीतर प्रतिनिधि सभा का सत्र बुलाने को कहा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












