नेपाली प्रधानमंत्री ओली संसद में नहीं साबित कर पाए अपना बहुमत, हारे

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली संसद में विश्वास मत हार गए। बता दें कि पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ नीत नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद ओली सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके बाद पीएम ओली को निचले सदन में आज बहुमत साबित करना था। सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर प्रधानमंत्री के पक्ष में मतदान का अनुरोध किया था लेकिन इसके बावजूद भी ओली जीत साबित न कर सके।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












