
मंगलवार, 12 मार्च दोपहर 12 बजे तक हरियाणा में सब ठीक-ठाक था। उसके बाद अचानक हरियाणा की सत्ता का सीन बदलना शुरू हो गया। एक बार फिर भाजपा हाईकमान ने लोकसभा चुनाव से चौंकाते हुए हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को कमान सौंप दी । भाजपा ने हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन के लिए कोई बड़ा जलसा किया न कोई आयोजन। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने हरियाणा में भी मुख्यमंत्री बदलकर बड़ा दांव चला है। भाजपा के इस मास्टरस्ट्रोक में मनोहर लाल खट्टर की भूमिका क्या होगी अभी तय नहीं है। वहीं इसी साल अक्टूबर महीने में राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। नायब सिंह सैनी अभी सांसद हैं, 6 महीने के अंदर उन्हें विधायक बनना होगा। संभव है कि भाजपा मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। वहीं अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव भी कुछ समय पहले कराया जा सकते हैं। इसके साथ यह भी हो सकता है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसी विधानसभा सीट से उपचुनाव भी लड़ सकते हैं। फिलहाल यह सब बातें आने वाले समय की है। आइए अब जानते हैं हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन की शुरुआत कैसे हुई। करीब साढ़े साल पहले 21 अक्टूबर 2019 को हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए थे। उस दौरान भाजपा और जेजेपी ने मिलकर सरकार बनाई थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा और बीजेपी के बीच तालमेल नहीं बैठ पाया इसके बाद दोनों का गठबंधन टूट गया। बता दें कि हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन टूटने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार करीब 12 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। खट्टर के साथ पूरी कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद भाजपा विधायक नायब सिंह सैनी को सीएम बनाने का फैसला लिया। जिसके बाद राजधानी चंडीगढ़ में सियासी हलचल बढ़ गई राजभवन की ओर गाड़ियों का काफिला आने लगा और जाने लगा। नायाब सिंह सैनी ने इससे पहले गर्वनर बंडारू दत्तात्रेय को सरकार बनाने का दावा पेश भी किया। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा के राज्य प्रभारी बिप्लब देब भी मौजूद रहे। इससे पहले हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता के रूप में चुन लिया गया। कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी ने आज शाम करीब 5.30 बजे राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ ही कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कुंवर पाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल के बेटे रणजीत सिंह चौटाला कैबिनेट का हिस्सा बने। इस बीच गौर करने वाली बात ये रही कि जेजेपी के 4 विधायक भाजपा को समर्थन देने के लिए पहुंच गए। आइए जानते हैं हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बारे में। नायब सिंह सैनी को साल 1996 में राज्य में भाजपा संगठन की जिम्मेदारी दी गई थी। साल 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया। 2012 में सैनी अंबाला भाजपा का अध्यक्ष बने। इसके बाद सैनी लगातार बढ़ते गए। नायब सैनी 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2016 में सैनी को खट्टर सरकार में राज्य मंत्री भी बनाया गया था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से भाजपा से सांसद बने थे।
लेकिन उन्हें राज्य का मुखिया बनते ही लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा देना होगा। इसके साथ ही उन्हें अगले 6 महीने में विधायक पद भी धारण करना होगा, अन्यथा नायब सैनी को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। राज्य के बने नए मुख्यमंत्री नायब सैनी को ओबीसी समुदाय में बड़े चेहरे के रूप में देखा जाता है। उन्हें पिछले साल अक्टूबर, 2023 में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। वह मनोहर लाल खट्टर के करीबियो में उनका नाम आता है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 में से 41 सीटें भाजपा के पास है। इसके साथ ही सूत्रों की मानें तो भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों के समर्थन पत्र भी ले लिए हैं। वहीं हरियाणा में कांग्रेस के 30, जेजेपी के 10, हरियाणा लोकहित पार्टी का एक और छह निर्दलीय विधायक हैं। यहां सरकार गठन के लिए 46 विधायकों की जरूरत है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Click to share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads













