मंगल, अप्रैल 14, 2026

हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार संभाली कमान, पीएम मोदी समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

Nayab Singh Saini Takes Charge for the Second Time in Haryana Today, PM Modi and CM from Various States Attended

दो दिन पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस शपथ ग्रहण में इंडिया गठबंधन दलों के तमाम नेता मौजूद रहे। आज इसी कड़ी में भाजपा और एनडीए गठबंधन के सैकड़ों नेता राजधानी चंडीगढ़ के पास पंचकूला में जुटे हुए हैं। नायब सिंह सैनी आज दोबारा हरियाणा की कमान संभालेंगे। वे राज्य के 25वें सीएम के रूप में पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह दोपहर करीब डेढ़ बजे होगा । नायक सिंह सैनी की ताजपोशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंच गए हैं। अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी (यूटी), राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे। भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि राजनीतिक हस्तियों के अलावा खिलाड़ियों, उद्योगपतियों, डॉक्टरों, वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी समारोह में बुलाया गया है। कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोग पहुंचेंगे। नायब सैनी के साथ 11 से 12 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम के नाम शामिल हैं। कृष्ण लाल और श्याम सिंह ने बताया कि शपथ के लिए उन्हें खुद नायब सैनी ने फोन किया। वहीं कृष्ण लाल मिड्‌ढा, राम कुमार गौतम, मूलचंद शर्मा के नामों पर भी चर्चा चल रही है। बुधवार को विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में बुधवार कोे विधायक कृष्णकुमार बेदी ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। वरिष्ठ नेता व विधायक अनिल विज ने इसका अनुमोदन किया। सभी विधायकों ने ध्वनिमत से सैनी के नाम पर मुहर लगा दी। इसके बाद सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। सैनी ने उन्हें 48 विधायकों की सूची सौंपी। तीन निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल, राजेश जून व देवेंद्र कादियान ने भी राज्यपाल को भाजपा सरकार को समर्थन देने का पत्र सौंप दिया। वहीं पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लिए हरियाणा रोडवेज की 2015 बसें लगाई गईं हैं, जो लोगों को समारोह स्थल तक लाने-ले जाने में इस्तेमाल होंगी। इस संबंध में सभी जिलों के रोडवेज अधिकारियों को विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। सफर करने वालों के लिए पूड़ी, आलू जीरा, सफेद छोले, चावल, अचार, लड्डू, फ्रूटी, वाटर बोतल की व्यवस्था भी बसों में ही की गई है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News