मंगल, अप्रैल 14, 2026

National Film Awards 2024: ऋषभ शेट्टी ने फिल्म कांतारा के लिए जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, ‘गुलमोहर’ बनी बेस्ट हिंदी फिल्म

National Film Awards 2024: Rishab Shetty Wins Best Actor for 'Kantara', 'Gulmohar' Named Best Hindi Film
National Film Awards 2024: Rishab Shetty Wins Best Actor for 'Kantara', 'Gulmohar' Named Best Hindi Film

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा आज 16 अगस्त को कर दी गई है। इस साल मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गुलमोहर’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इतना ही नहीं इस फिल्म को स्पेशल मेंशन भी मिला है। गुलमोहर एक पारिवारिक फिल्म है।
वहीं गुलमोहर’ के अलावा अलग-अलग भाषाओं में बेस्ट फिल्म के सिए ‘कधीकन’ और ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1’ को भी अवॉर्ड मिले हैं। ऋषभ शेट्टी ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। इससे पहले ममूटी और ऋषभ शेट्टी का नाम सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में था।

यहां देखें पूरी लिस्ट

  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में आनंद एकार्शी ने मलयालम फिल्म ‘अट्टम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार जीता है।
  • नित्या मेनन को ‘तिरुचित्रम्बलम’ के लिए और मानसी पारेख को ‘कच्छ एक्सप्रेस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।
  • मलयालम फिल्म ‘अट्टम’ को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।
  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सूरज बड़जात्या को ‘उंचाई’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है।
  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में नौशाद सदर खान को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला है, ये उन्हें फौजा के लिए दिया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन का पुरस्कार अपराजितो ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जीता है।
  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार मलयालम फिल्म ‘अट्टम’ को मिला है।
  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ऋषभ शेट्टी ने अपने नाम किया है। उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘कंतारा’ में दमदार प्रदर्शन के लिए मिला है।
  • ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए प्रीतम ने सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार जीता है।
  • ‘काबेरी अंतर्धान’ ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म का पुरस्कार जीता है।
  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का पुरस्कार ‘वालवी’ ने जीता है।
  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का पुरस्कार ‘कार्तिकेय 2’ ने जीता है।
  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ ने सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार जीता है।
  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म पुरस्कार जीता।
  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म का पुरस्कार ‘इमुथी पुथी’ को मिला है।
  • ‘दमन’ ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म का पुरस्कार जीता है।
  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म का पुरस्कार ‘बागी दी धी’ को मिला।
  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सिकैसल’ ने सर्वश्रेष्ठ तिवा फिल्म का पुरस्कार जीता।
  • ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफी का पुरस्कार भी जीता है
  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘गुलमोहर’ के लिए मनोज बाजपेयी ने स्पेशल मेंशन पुरस्कार जीता।
  • इसी खड़ी में दूसरा विशेष पुरस्कार संजय सलिल चौधरी ने नाम गया है। फिल्म ‘कधिकन’ में संगीत के लिए उन्हें ये दिया गया है।
  • गैर-फीचर श्रेणी में ‘सर्वश्रेष्ठ संपादन’ का पुरस्कार सुरेश उर्स ने हासिल किया है। उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘मध्यांतर’ के लिए मिला है।
  • 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर फिल्म का पुरस्कार ‘आइना’ को मिला है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News