DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Narendra Modi to be first Indian PM to chair UNSC meet

यूएनएससी परिचर्चा की आज अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी यूएनएससी में समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर खुली बहस की अध्यक्षता करेंगे।

इसके संदर्भ में आज विदेश मंत्रालय के द्वारा जारी एक बयान में कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होने वाली यह बैठक भारतीय समय अनुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगी।
इस में प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इसका उद्देश्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर अपनी स्थिति को मजबूत करना है।

वहीं इस परिचर्चा में नाइजर के राष्ट्रपति, केन्या के राष्ट्रपति, वियतनाम के प्रधानमंत्री, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन, कॉन्गो के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी हिस्सा लेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News