शनि, अप्रैल 4, 2026

भाजपा की जारी पहली लिस्ट पर हंगामा होने के बाद बदले जा रहे हैं प्रत्याशियों के नाम

Delhi: BJP leader's supporters protest after failed to get ticket
Names of candidates are being changed after ruckus on the first list released by BJP
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 13 नवम्बर। भाजपा कल 232 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी थी जिसके बाद ऐसा लगा कि मानों आज यानि 13 नवम्बर को बाकी बचे 18 वार्ड के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी करके 14 तारीख को नामांकन के लि 250 भाजपा प्रत्याशी चुनावी रण में उतरेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं क्योंकि यह आसान किसी भी हाल में नहीं था कि 15000 से अधिक बायोडाटा में से 250 प्रत्याशियों का चयन करना।

हालांकि चयन करने वाले दिल्ली भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ही था लेकिन पहले तो बैठक के दौरान आंतरिक कलह की भी बातें सामने आई और फिर बाद में जब प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लगने की बात आई तो सबने अपने-अपने चहेतों के नामों की सिफारिश कर डाली। इसके बाद सबकुछ करके 232 प्रत्याशियों के नाम पर फाइनल मोहर लगी लेकिन बात यही रुकी नहीं बल्कि खेल इसके बाद ही शुरु हुई। लोग आज सुबह से ही पार्टी कार्यालय में प्रत्याशियों के नामों के विरोध में आने शुरु हो गए। सुबह में गोविन्दपुरी वार्ड से आए लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के साथ तीखी बहस की और फिर चुनाव समिति के संयोजक आशीष सूद से भी तू-तू, मैं-मै की।

इसके बाद यह सिलसिला शुरु होता रहा। एक के बाद एक हंगामें शुरु हुए। सुरक्षाकर्मी प्रदेश कार्यालय के बाहर खड़े जरुर थे लेकिन आखिर किस आधार पर लोगों को रोकने की कोशिश की जाए, इस जद्दोजहद में थे। बाद में जब सिंबल मिलने की बात आई तबतक केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व ने कल जारी लिस्ट पर सवाल खड़े कर दिए। उनका कहना था कि आखिर किसी ऐसे लोगों को प्रत्याशी क्यों बनाया गया है जिसके घर पर 18 दिन पहले एनआईए की रेड पड़ी है। इसके साथ ही वर्तमान और जनलोक प्रसिद्ध वार्ड सदस्य का टिकट काटा जाना भी सवालों के घेरे में था।

शीर्ष नेतृत्व ने आठ वार्डों पर मेंबर को बदले जाने की बात की सुझाव दिया है जिसमें बदलाव किए जाएंगे। फिलहाल बाकी सीटों के लिए सिंबल का बंटना शुरु हो गया है ऐसा इसलिए क्योंकि आज ही सिंबल बांटने की आखिरी तारीख है क्योंकि कल नामांकन है। इसके साथ ही भाजपा दूसरी लिस्ट जारी करने वाली है जो कि 18 की जगह अब 26 लोगों के नामों का ऐलान होना बाकी है।

अभी तक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौहान बांगर और आनंद विहार से जिन दो प्रत्याशियों को टिकट दी गई है, उनके नामों में बदलाव किए जाएंगे। चौहान बांगर से सबा गांजी और आनन्द विहार से डॉ मोनिका पंत के नाम हटाए जाने की बात सामने आई हैं। ऐसा आरोप भी लगाया जा रहा है कि सबा गांजी के घर पर 18 दिन पहले ही एनआईए ने रेड मारी थी और वह गैंगस्टर है जबकि मोनिका पंत पर पार्टी में पहुंच की बात का आरोप है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News