
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक महिला का आरोप है कि भाजपा को वोट देने पर उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया है। साथ ही तलाक देने के धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा को वोट नाराज बरेली के एजाजनगर गौंटिया निवासी उजमा अंसारी को घर से निकाल दिया। पति ने तलाक की धमकी दी है। उजमा की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
उजमा पुलिस को बताया जनवरी 2021 को एजाजनगर गौंटिया के तस्लीम अंसारी से उनका निकाह हुआ था। पति के साथ वह किराये के मकान में रह रही थी। 12 फरवरी उनके पति के मामू तैयब ने उनके घर आकर सपा को वोट को देने को कहा।
14 फरवरी को जब वह मतदान करके घर पहुंची तो तैयब और देवर आरिफ उनके घर पहुंचे। उनसे पूछा, कि वोट किसे दिया। उन्होंने जवाब दिया कि तीन तलाक कानून बनाने और गरीबों को राशन देने कारण उन्होंने भाजपा को वोट दिया है। इस पर नाराज होकर दोनों ने पति को बुलाकर उन्हें तलाक की धमकी दिलाई।
फिर उसे 11 मार्च को घर से निकाल दिया और धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो तलाक देने के साथ ही उनके भाई की हत्या कर दी जाएगी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












