शुक्र, अप्रैल 3, 2026

Mother Dairy to hike milk prices by Rs 2 per litre in Delhi-NCR from Tuesday

मदर डेयरी ने दूध के दामों में 2 रुपए बढ़ोतरी की, कल से लागू होगी बढ़ी हुई कीमतें

Mother Dairy to hike milk prices by Rs 2 per litre in Delhi-NCR from Tuesday
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नए साल से पहले मदर डेयरी ने एक बार फिर से अपने दूध के दाम बढ़ाने का एलान किया है। पिछले महीने नवंबर में भी मदर डेयरी ने दूध के दामों में इजाफा किया था। मदर डेयरी ने कल यानी मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। मदर डेयरी ने पिछले महीने यानी नवंबर में ही दूध की कीमतों में इजाफा किया था। कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में फुल क्रीम दूध की कीमत में 1 रुपये लीटर और भैंस के दूध में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। अब मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत दो रुपये बढ़ाकर 66 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जबकि टोंड दूध की कीमत 51 रुपये प्रति लीटर से संशोधित कर 53 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 47 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News