DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद जिले के ई0वी0एम0/ वी0वी0पैट वेयर हाउस का किया गया मासिक निरीक्षण।

जहानाबाद भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार आज दिनांक- 04.11.2023 को पूर्वाह्न 11.00 बजे  रिची पाण्डेय, भा0प्र0से0, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, जहानाबाद द्वारा जिले के ई0वी0एम0/ वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।
साथ ही ई0वी0एम0/ वी0वी0पैट के एफ.एल.सी. कार्य का भी निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा आदि व्यवस्था पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
उक्त निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी, जहानाबाद,  ई0वी0एम0/वी0वी0पैट के वेयर हाउस प्रभारी पदाधिकारी-सह-अवर निर्वाचन पदाधिकारी, जहानाबाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News