
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
देश के पांच राज्यों में भारी बारिश ने अपना कहर मचा दिया है। पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हुई, जबकि 17 लापता हैं। इसमें सबसे ज्यादा हिमाचल में 22 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई। वहीं, उत्तराखंड में चार ने जान गंवाई। इसके अलावा ओडिशा में चार, जम्मू-कश्मीर में दो और झारखंड में एक की मौत हुई।
हिमाचल में शुक्रवार रात से भारी बारिश हो रही है। खराब मौसम के चलते मणिमहेश यात्रा दो दिन टाल दी गई है। मंडी में भूस्खलन और बादल फटने से 16 लोग मलबे में दब गए। यहां 13 लोगों ने जान गंवाई। यहां एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, थुनाग में बादल फटने से 31 मकान, 60 दुकानें, 26 गोशालाएं और एक पुल ध्वस्त हो गया। चंबा में मलबे में दबने से घर में सो रहे दंपती और बेटे की मौत हो गई। प्रदेश में 268 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई। हिमाचल और उत्तराखंड में 17 लोग लापता हैं। वहीं तेज बारिश की वजह से उत्तराखंड के कई नदियों में उफान की स्थिति बनी हुई है। राज्य की कई सड़कें और पुल टूट गए हैं। जिससे लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई है। इस दौरान उत्तराखंड में चार लोगों की मौत हुई है और 12 से अधिक लोग लापता हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी 2 लोगों की मौत हुई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













