
भाजपा ने तीनों राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों समेत विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। अब तीनों राज्यों में आज से भाजपा सरकार अपने अस्तित्व में आ जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश में मोहन यादव और राजस्थान में भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। हालांकि राजस्थान में 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। दोनों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजराज के सीएम भूपेंद्र पटेल, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, नागालैंड के सीएम नेफियू रियो, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई. पट्टन, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे शामिल होंगे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पंवार भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे। सबसे पहले मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह कुछ समय बाद होने जा रहा है ।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the venue of the swearing-in ceremony of Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadav, in Bhopal. pic.twitter.com/a3o53yGMFp
— ANI (@ANI) December 13, 2023
मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 11.30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल उनको शपथ ग्रहण कराएंगे। फिलहाल, कोई और विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा। शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे. वीडी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शपथ समारोह में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

रायपुर में आज दोपहर करीब 2 बजे छत्तीसगढ़ की नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। यह समारोह साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में होगा। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री, विजय शर्मा और अरुण साव को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई जाएगी। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां की 230 सीटों में बीजेपी ने 163 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। वहीं कांग्रेस 66 सीटों पर सिमट गई। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से बीजेपी ने 54 सीटें जीत बहुमत हासिल किया था। यहां कांग्रेस के खाते में 35 सीटें गई थी।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












