DW Samachar – Header
BREAKING

Modi Govt Completed 7 years Today

केंद्र में मोदी सरकार के 7 साल पूरे
whatsapp-image-2021-05-30-at-8.03.36-pm

केंद्र में मोदी सरकार के 7 साल पूरे

आज भाजपा के लिए खास दिन है। पार्टी के नेताओं की बहुत दिनों बाद ‘बुलंद आवाज’ सुनाई दी। पिछले कुछ महीनों से केंद्र सरकार वैश्विक महामारी से लगे ग्रहण से ‘सहमी’ थी। लेकिन आज प्रधानमंत्री और भाजपा के अध्यक्ष ने अपने संबोधन के दौरान पार्टी की आगे की ‘रणनीति’ भी तय कर दी ।

कोरोना छंटा तो केंद्र में दिखी रंगत, पीएम मोदी और नड्डा बुलंद आवाज के साथ जुटे ‘मिशन ‘ पर

Digital Women Trust

देश में जैसे-जैसे कोरोना केस कम होते जा रहे हैं वैसे ही भाजपा भी अपनी ‘रंगत’ में आती जा रही है। ‘महामारी से बिगड़ी व्यवस्था के बाद विपक्षी दलों के निशाने पर रही केंद्र सरकार अब उभरने लगी है’। आज मोदी सरकार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है । 30 मई साल 2019 में नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री की कमान संभाली थी। केंद्र की सत्ता में 7 वर्ष पूरा करने के बाद पीएम मोदी से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन ने संकेत दे दिए हैं कि अब भाजपा विरोधी दलों के साथ देशवासियों को भी जवाब देने के लिए तैयार है। पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा कि दुनिया ने ऐसी महामारी 100 साल के बाद देखी है लेकिन भारत ने दृढ़ता के साथ इस लड़ाई के खिलाफ मोर्चा संभाला। पीएम ने यह भी कहा कि दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन सप्लाई की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई थी, जिसके बाद अब ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर तेजी से काम हो रहा है । मोदी ने कहा कि हमने पहली लहर में भी पूरे हौंसले के साथ लड़ाई लड़ी थी, इस बार भी वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में भारत विजयी होगा। मन की बात मेंं प्रधानमंत्री ने महामारी, चक्रवात तौकते और यास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता इनसे पूरी ताकत के साथ लड़ रही है। पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत दूसरे देशों की सोच और उनके दबाव में नहीं, अपने संकल्प से चलता है। प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा कि आज हमारी सरकार को सात साल पूरे हो गए हैं, इन सालों में देश सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चला है। सही मायने में आज नरेंद्र मोदी ने मन की बात से एक बार फिर अपने इरादे जता दिया है कि अब भाजपा एक बार फिर मैदान में ‘गरजने’ के लिए तैयार है।

कोरोना संकटकाल में विपक्षी दलों के नेता भाजपा पर आरोप लगाते रहे: जेपी नड्डा

पीएम मोदी की मन की बात के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी आज कार्यकर्ताओं से डिजिटल के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने केजरीवाल सरकार समेत कई विपक्षी दलों पर निशाना साधा । भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें रुकना नहीं है। कुछ लोग हम पर हमेशा आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं। ये दिल्ली में हो रहा है। हम किसी का नाम नहीं ले रहे। इन लोगों ने ‘मोहल्ला क्लीनिक’ के बारे में बड़ी बातें कहीं। एडमिनिस्ट्रेशन के बारे में रोज कुछ कहते थे। जब कोरोना काल आया तो सब इन्होंने केंद्र सरकार पर डाल दिया। ‘जेपी नड्डा ने कहा बीजेपी कार्यकर्ता वैश्विक महामारी के बीच राहत काम कर रहे हैं, जबकि विपक्षी दल आइसोलेशन में चले गए हैं’। नड्डा ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता कोविड के दौरान लोगों के साथ खड़े हैं, जबकि विपक्षी नेता केवल ‘डिजिटल सम्मेलनों’ में नजर आते हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि जो लोग आज वैक्सीन पर हल्ला कर रहे हैं, जब प्रधानमंत्री वैक्सीन बनाने के लिए भारत के उद्यमियों को प्रेरित कर रहे थे तो हर तरह से भारत के मनोबल को तोड़ने का काम विपक्षी पार्टियों ने किया केंद्र में मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के लिए कोविड राहत सामग्री को झंडी दिखाकर रवाना किया। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में एक या दो दिन में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा हाईकमान की ओर से आगे की अपनी विस्तार का एक अहम कदम माना जा रहा है । बता दें कि सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी राधामोहन सिंह भी लखनऊ पहुंचेंगे। साथ ही सह प्रभारी संजीव चौरसिया भी लखनऊ में मौजूद रहेंगे। सोमवार से बीजेपी की कई बैठकें होनी हैंं। बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव के साथ-साथ पंचायत चुनाव के बाद जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले महीने जून में मोदी सरकार भी अपना मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़