DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Modi Government Restrict the Imports of TVs, China among most-affected countries

Modi Government Restrict the Imports of TVs, China among most-affected countries
Modi Government Restrict the Imports of TVs, China among most-affected countries

भारत का चीन पर एक और हमला, चीनी ऐप्स के बाद अब कलर टीवी के इम्पोर्ट पर लगाया गया प्रतिबंध…

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच हुए खराब हालात के बाद से भारत लगातार चीन पर हमलावर है।भारत सिमा पर जवाब देने के साथ साथ हर संभव अन्य तरीकों से चीन को चोट पहुंच रहा है। इसके लिए सबसे पहले सौ से ज्यादा चीनी ऐप्स पर डिजिटल स्ट्राइक किया, उसके बाद फिर विभिन्न क्षेत्रों में चीनी ठेकों को निरस्त किया। अब भारत ने ड्रैगन पर एक और प्रहार करते हुए रंगीन टेलीविजन सेट्स के आयात पर रोक लगा दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने गुरुवार की शाम एक अधिसूचना जारी की , जिसमें कहा गया कि टेलीविजन (टीवी) की आयात नीति में संशोधन किया गया है।

इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि रंगीन टीवी का आयात अब प्रतिबंधित श्रेणी में है, जिसके बाद सरकार से आयात लाइसेंस लेने की आवश्यकता होगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य चीनी टीवी की भारतीय बाजार में प्रभाव को कम करना है।

वर्तमान में भारत में करीब 15,000 करोड़ रुपये का टीवी उद्योग है और 36% से अधिक टीवी मुख्य रूप से चीन और दक्षिण पूर्व एशिया से आयात की जाती है।

साथ हीं कुछ चीनी टीवी सेटों को किसी तीसरे देश की मदद से भारत लाया जाता है, जिसके साथ भारत का व्यापार का समझौता होता है। ऐसे में इस नियम के तहत इस तरह के अवैध व्यापार पर भी रोक लगेगी। वहीं, चीन के अलावा, वियतनाम, मलेशिया, हांगकांग, कोरिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और जर्मनी भी रंगीन टीवी के प्रमुख निर्यातक हैं।

जब भी ऐसी वस्तुएं भारतीय बाजार में प्रवेश करती हैं, जो कम या शून्य शुल्क पर आसियान-भारत एफटीए आयात का लाभ लेती हैं। यह हमारे घरेलू उद्योग को काफी नुकसान पहुंचती है। इस तरह के आयातों को बढ़ी हुई शुल्क दरों के माध्यम से नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। इसलिए, सरकार आयात प्रतिबंध जैसे उपायों को लागू कर रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News