शनि, अप्रैल 4, 2026

Mobile Prepaid Plan: Vodafone Idea Increases Prepaid Tariffs, Similar as Airtel Plans

Vodafone Idea Increases Prepaid Tariffs, Similar as Airtel Plans

एयरटेल के बाद वोडाफोन-आइडिया ने भी अपने प्लान महंगे किए, 25 नवंबर से होंगे लागू

Vodafone Idea Increases Prepaid Tariffs, Similar as Airtel Plans

एयरटेल के बाद वोडाफोन आइडिया ने भी अपने प्लान महंगे करने का फैसला किया है। ‌कंपनी ने एक बयान में कहा कि बढ़ी हुई दर 25 नवंबर से प्रभावी होंगी। कंपनी ने 28 दिनों की अवधि के लिए रिचार्ज का न्यूनतम मूल्य 25.31 प्रतिशत बढ़ाकर 79 रुपये से 99 रुपये कर दिया है।

वोडाफोन आइडिया ने लोकप्रिय अनलिमिटेड श्रेणी के प्लान की दरों में 20-23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। बयान में कहा गया कि 28 दिनों की वैधता के साथ प्रति दिन एक जीबी डेटा सीमा वाले अनलिमिटेड प्लान की कीमत 25 नवंबर से 269 रुपये होगी। फिलहाल इसकी कीमत 219 रुपये है। इसके अलावा, 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा सीमा के साथ 84 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत 599 रुपये के बजाय 719 रुपये होगी। बयान में कहा गया कि 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा सीमा वाले 365 दिनों के प्लान की कीमत 20.8 प्रतिशत बढ़कर 2,899 रुपये हो जाएगी। फिलहाल इसकी कीमत 2,399 रुपये है। कंपनी ने कम मूल्य वाले डेटा टॉप अप की कीमत में भी करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है। वोडाफोन आइडिया की यह घोषणा भारती एयरटेल द्वारा दरों में बढ़ोतरी की घोषणा के एक दिन बाद आई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News