DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

यूपी में सतीश महाना ने स्पीकर के लिए किया नामांकन, विपक्ष ने भी किया समर्थन

MLA Satish Mahana to be UP Assembly Speaker
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए आज विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया। सतीश महाना के नामांकन में भी अखिलेश ने समर्थन करते हुए सपा की ओर से अपना कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा किया। ‌‌‌‌अब विधायक महाना का विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना तय है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना पंडित ह्रदय नारायण दीक्षित की जगह लेंगे। बता दें कि कानपुर के महाराजपुर से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता 62 वर्षीय सतीश महाना का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा सोमवार दोपहर दो बजे समाप्त हो गई। प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पार्टी लोकतांत्रिक जनसत्ता दल ने भी सतीश महाना का समर्थन किया है। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना मौजूद थी। बता दें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 29 मार्च की तिथि तय की है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की पिछली भाजपा सरकार में सतीश महाना औद्योगिक विकास मंत्री थे, लेकिन इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है। सतीश महाना ने विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे को अपना नामांकन पत्र सौंपा है। इस मौके पर महाना के साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News