DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तर प्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे सतीश महाना, आज लखनऊ में होगी औपचारिक घोषणा: सूत्र

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री चुनने के कायवद के बाद आज राज्य में विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने का निर्णय होगा। वहीं मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। इसकी औपचारिक घोषणा आज लखनऊ में होगी।

बता दें कि सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष की गद्दी को संभालने वाले कानपुर के दूसरे नेता होंगे। इससे पहले वर्ष 1990-91 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में कानपुर के हरिकिशन श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।
सतीश महाना लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं और पिछले कई सालों से भाजपा की सरकारों में मंत्री की भूमिका में रह चुके हैं। इस बार महाना बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगे।
मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कहा जा रहा था कि इस बार महाना को इस बार कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन उनके विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की कोई चर्चा नहीं रही थी। बताया जा रहा है कि साफसुथरी छवि और सबको साथ लेकर चलने की योग्यता को देखते हुए उन्हें सदन का नेतृत्व सौंपा गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News