
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के स्वास्थ से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आई है। मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बता दें कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती 73 साल के हैं और आज शनिवार सुबह यानी 10 फरवरी को अचानक उनके सीने में दर्द उठा और बेचैनी भी महसूस हो रही थी। इस बीच तबीयत बिगड़ने से पहले उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अभी हॉस्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी तबीयत कैसी है। इस बारे में अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है।
मालूम हो कि मिथुन चक्रवर्ती 80 के दशक के सुपरस्टार रहे हैं। करियर की शुरुआत में उन्होंने ‘डिस्को डांसर’ जैसी ब्लॉकबस्टर दी, वहीं उन्हें करियर में बाद में कई बड़ी फिल्में की हैं। हाल हीं में उन्हें प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












