
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कोरोना महामारी के बाद बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फेसबुक, टि्वटर, गूगल और अमेजन आदि कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। अब एक बार फिर फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। मेटा (Meta) ने अब तीसरी बार कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में घोषणा की थी कि मई 2023 में नए राउंड की छंटनी की जाएगी। अब आधिकारिक घोषणा से पहले ही इससे जुड़ी जानकारी लीक हो गई है। इसके मुताबिक कंपनी के ग्लोबल अफेयर्स के प्रेसिडेंट निक क्लेग ने कहा है कि अगले हफ्ते छंटनी का तीसरा दौर शुरू हो रहा है। ये बिजनेस टीम में हर किसी को प्रभावित करेगा। जिसमें मेरी टीम भी शामिल है।
रिपोर्ट्स के अनुसार सटीक संख्या की अभी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अनुमान है कि अगले हफ्ते तकरीबन 6 हजार कर्मचारी निकाले जा सकते हैं। ये तीसरी बार है जब कंपनी अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है। वोक्स की रिपोर्ट के अनुसार बिजनेस डिपार्ट में कई हजार हजार कर्मचारी निकाले जाने हैं। बता दें कि इससे पहले कंपनी अपने कुल वर्कफोर्स को 13% कर्मचारियों की छंटनी कर चुका है। कंपनी ने नवंबर 2022 में 11,000 कर्मचारियों को बर्खास्त किया था। इसके बाद मार्च 2023 में 10,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की। मार्च के बाद मेटा ने करीब 4,000 कर्मचारियों को हटा दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घोषणा के अनुसार बचे 6,000 लोगों को मई में कंपनी छोड़ने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद कंपनी ने खर्च में कटौती करने के लिए पिछली तिमाही में नई हायरिंग पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी थी। बता दें एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी खबरों का मुकाबला करने के लिए जिम्मेदार अधिकांश टीम को कंपनी ने पहले ही बर्खास्त तक दिया था। टीम में केवल 50 लोग थे। मेटा के अलावा कई कंपनियां छंटनी कर चुकी है। अमेजन इंडिया ने हाल ही में 600 लोगों को नौकरी से निकाला था। इसके साथ ही कई बड़ी कंपनियां भी छंटनी कर चुकी हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












