मैक्सिको की गोल ने सभी को चौंकाया, परिवार का रिएक्शन हुआ कैमरे में कैद

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
फीफा वर्ल्ड कप का क्रेज सबके सर चढ़कर बोल रहा है और शनिवार को खेले गए मुकाबले में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना ने शनिवार को मैक्सिको को 2-0 से हरा दिया। जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने अपनी टॉप-16 में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा है। अब सारा कुछ निर्भर करता है 30 नवम्बर को होने वाले अर्जेंटीना और पोलैंड के बीच मैच पर क्योंकि इसमें से जो टीम जीती वह सीधा टॉप 16 के लिए क्वालीफाई करेगी।
पोलैंड के खिलाफ हार से अर्जेंटीना की राह मुश्किल हो सकती है। शनिवार को लुसैल स्टेडियम में खेले गए मैच में सभी के लिए एक अट्रैक्टिव टाइम उस समय आया जब महान फुटबॉलर लियोन मेसी ने 65वें मिनट में 23 मीटर वार्ड से बॉल पोस्ट में दे मारी, उस वक्त उनके फैमली का रिएक्शन भी कैमरे में कैद किया गया। मैक्सिको के गोलकीपर ओचोआ भी इसे नहीं रोक सके। यह गोल इतना शानदार था कि फैन्स स्टैंड में खुशी से उछलने-कूदने लगे।
अगर बात मेसी की जाए तो अभी तक उनके नाम आठ गोल हो चुके हैं और इन गोलों के साथ वे अर्जेंटीना के पूर्व महान फुटबॉलर दिवंगत डिएगो माराडोना की बराबरी पर आ गए हैं। अर्जेंटीना के लिए वर्ल्ड कप में इन दोनों से ज्यादा गोल सिर्फ गैब्रियल बतिस्तुता (10) ने किए हैं। मेसी अर्जेंटीना द्वारा वर्ल्ड कप में किए गए पिछले 15 गोल में से 10 में शामिल रहे हैं। इनमें से सात गोल उन्होंने किए हैं और तीन असिस्ट किए हैं। अर्जेंटीना के लिए वर्ल्ड कप में पिछले चार गोल में उनका योगदान रहा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












