
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति को आज कौन नहीं जानता है, इनके सक्सेस मंत्रा यूट्यूब हो या इंस्टाग्राम, या फिर फेसबुक और X हर जगह वायरल होते हैं । डॉ विकास दिव्यकृति अपनी बातों से हर किसी को मोटिवेट करते नजर आते हैं। लेकिन इस बार की न तो इनका न तो कोई इंटरव्यू वायरल हो रहा है और न ही इनका सक्सेस मंत्रा बल्कि वायरल हो रहा है इनका कोचिंग सेंटर। हम बात कर रहे हैं इनकी कोचिंग यानी दृष्टि आईएएस की। दिल्ली के राजेंद्र नगर में स्थित राव आईएएस स्टडी सर्कल में हुए हादसे के बाद आज डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है।



बता दें कि जिस वर्धमान मॉल में दृष्टि कोचिंग सेंटर चल रहा है, उसकी गतिविधियों के बारे में जानने के लिए एमसीडी ने DDA को 9 बार लिखी चिट्ठी भी लिखी थी।
क्या है पूरा मामला

दिल्ली का राजेंद्र नगर यूपीएससी कोचिंग सेंटरों का गढ़ कहा जाता है।हर साल हजारों अभ्यर्थी देश के कोने-कोने से यहां स्थित यूपीएससी कोचिंग में एडमिशन लेकर IAS अफसर बनने की तैयारी करते हैं। 27 जुलाई की शाम राजेंद्र नगर में स्थित राव आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में कई फुट पानी जमा हो जाने से 3 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। इस हादसे ने सरकार और प्रशासन की आंखें खोल दीं। जांच पड़ताल के बाद आनन-फानन में दिल्ली के कई आईएएस कोचिंग को बंद कर दिया गया। और इसी प्रक्रिया में देश के सबसे चर्चित कोचिंग सेंटर्स में से एक दृष्टि आईएएस को भी सील कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, MCD सिविल लाइन जोन में आने वाले मुखर्जी नगर और उसके आस-पास के इलाके में MCD के बिल्डिंग विभाग ने अवैध तरीके से चलने वाले कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और अन्य गतिविधि वाली 80 इमारतों/बेसमेंट को MCD ने अगस्त 2024 से 13 मई 2025 तक सील कर दिया है।
कौन हैं डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ??

यूपीएससी या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हर शख्स डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के नाम से वाकिफ है। सुपरहिट फिल्म ’12वीं फेल’ में इनका कैमियो भी था। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का जन्म 26 दिसंबर 1973 को हरियाणा में हुआ था. वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थे। इनके माता-पिता हिंदी साहित्य के प्रोफेसर थे। इस वजह से शुरुआत से ही इनका लगाव भी हिंदी की तरफ रहा। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA, हिंदी साहित्य में MA, M.Phil और PhD की है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय और भारतीय विद्या भवन से ट्रांसलेशन में पोस्टग्रेजुएशन भी किया है।
हिंदी में तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के गुरु हैं विकास दिव्यकीर्ति
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति दृष्टि आईएएस कोचिंग के डायरेक्टर होने के साथ ही एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। उस पर उनके 37 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे कई युवा लैंग्वेज बैरियर की वजह से परेशान रहते हैं। बड़ी संख्या में एस्पिरेंट्स हिंदी भाषा में सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करते हैं। उनके लिए दृष्टि IAS कोचिंग इंस्टीट्यूट बेस्ट रहता है।
दरअसल, विकास दिव्यकीर्ति हिंदी भाषी एस्पिरेंट्स की तैयारी में पूरी मदद करते हैं। अन्य कोचिंग में इंग्लिश पर ज्यादा फोकस किया जाता है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












