सोम, अप्रैल 13, 2026

क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पत्नी संग ताजमहल का किया दीदार, प्रशंसकों की लगी भीड़

Master Blaster Sachin Tendulkar visited Taj Mahal with his wife Anjali, Fans gathered for selfie
Master Blaster Sachin Tendulkar visited Taj Mahal with his wife Anjali, Fans gathered for selfie

क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ आज आगरा में स्थित ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। सचिन ने पत्नी के साथ डायना बेंच पर बैठकर फोटो शूट कराया। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। सचिन को ताजमहल में देखकर प्रशसंकों की भीड़ लग गई।

Master Blaster Sachin Tendulkar visited Taj Mahal with his wife Anjali, Fans gathered for selfie

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Master Blaster Sachin Tendulkar visited Taj Mahal with his wife Anjali, Fans gathered for selfie

भारत रत्न, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर दोपहर तीन बजे शिल्पग्राम पहुंचे, यहां से गोल्फ कार्ट से ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा घेरे वे ताजमहल पहुंचे, डायना बेंच पर पत्नी संग फोटो कराया। ताजमहल के मुख्य गुंबद को पत्नी संग काफी देर तक एकटक निहारते रहे, उन्होंने गाइड से ताजमहल के इतिहास और नक्काशी के बारे में जाना। वे करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहे और शाम चार बजे ताजमहल से चले गए।

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News