सोम, अप्रैल 13, 2026

मध्य प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 11 की मौत, 100 से अधिक घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

Massive explosion in firecracker factory in Madhya Pradesh, 11 killed, more than 100 injured, death toll may increase

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में आज दोपहर एक दुखद हादसा हो गया। यहां पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट होने से 11 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना की मदद ली जाएगी। लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया जाएगा। पटाखों की यह फैक्ट्री मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। एक के बाद एक हुए कई धमाकों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि कई किलोमोटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने के लिए पहुंच गई। ब्लास्ट होने का सिलसिला थम नहीं रहा, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस फैक्ट्री में 100 से अधिक लोग काम कर रहे थे। लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि इसमें कोई नहीं बचा होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सबसे बड़ी पटाखा फैक्ट्री थी लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।वहीं, ब्लास्ट के बाद गांव से भयावह मंजर सामने आ रहे हैं। गांव की सड़कों के आसपास सड़कों पर शव बिखरा है। साथ ही पूरे शहर में अफरतफरी की स्थिति है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस हादसे में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई होगी।हालांकि इस घटना ने एक बार रिहायशी इलाकों में पटाखा फैक्ट्री स्थापित होने पर सवाल खड़े हो गए हैं. अभी भी वहां चिंताजनक स्थिति बनी हुई है।फिलहाल, धमाका किस कारण से हुआ इसकी पता नहीं चल पाया है। हरदा में होशंगाबाद सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। हरदा में 20 एम्बुलेंस मौजूद हैं, तथा 50 और पहुंच रही है। भोपाल इंदौर बैतूल, होशंगाबाद भेरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा ब्लास्ट को लेकर आपात बैठक बुलाई। साथ ही मंत्री उदय प्रताप सिंह के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को हरदा रवाना होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी सरकार ही उठाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि घटना दुखद है। सरकार पूरी मुस्तैदी से बचाव एवं राहत कार्यों में लगी है। प्रति परिवार चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। जांच के आदेश दिए गए हैं। गृह सचिव खुद जांच कर मुझे रिपोर्ट सौंपेंगे। इसमें दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News