
देश के सीमा की रक्षा करते हुए अरवल जिले का लाल मेजर मनोज कुमार ने अपना सर्वोच्य बलिदान दिया। इसकी जानकारी मिलते ही जिले सहित आस पास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी मेजर मनोज कुमार ने देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।



मेजर मनोज कुमार भारत चीन सीमा पर अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे और ड्यूटी करते समय शहीद हो गए। जहानाबाद सांसद ने पटना एयरपोर्ट पर जाकर पार्थिव शरीर का दर्शन किया और श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











