मंगल, अप्रैल 14, 2026

उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने टोकियो पैरालंपिक पदक विजेता मनोज सरकार को किया सम्मानित

उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने टोकियो पैरालंपिक पदक विजेता मनोज सरकार को किया सम्मानित

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता मनोज सरकार को सम्मानित किया।

Manoj Sarkar paralympics winner meet cm dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News