महाराष्ट्र में उद्धव सरकार आज फिर करेंगी बैठक, राज्य में लगाया जा सकता है 15 दिनों का सख्त लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज एक बार फिर से उद्धव सरकार स्पेशल टास्क फोर्स के साथ बैठक करने वाली है। इससे पहले बीते रविवार को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र सरकार ने बैठक की थी, लेकिन उस बैठक में लॉकडाउन पर अभी फैसला नहीं लिया गया था। इस बैठक में टास्क फोर्स ने राज्य में कोरोना की रफ्तार को थामने के लिए राज्य में 15 दिनों के सख्त लॉकडाउन की बात कही थी। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए कोरोना से राज्य की मौजूदा स्थिति पर आज एक बार फिर उद्धव सरकार बैठक करेगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












