
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
महाराष्ट्र में फरवरी के बाद एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी आने लगी है। रविवार को 1036 नए केस मिले और इसके साथ ही राज्य में साप्ताहिक औसत भी 26 फरवरी के बाद सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में भी पांच दिनों में 50 फीसदी केस बढ़े हैं। राज्य में मिल रहे नए केस में से 60 से 70 फीसदी मुंबई में ही मिल रहे हैं। इस बीच, देश में मंंगलवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे में 3741 नए मामले मिले हैं।
बता दें कि लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार की सोमवार को बैठक हुई है। इस बैठक में राज्य में कोविड मामलों में सतत बढ़ोतरी पर विचार किया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












