रवि, अप्रैल 12, 2026

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की जारी की पहली लिस्ट, देखें पार्टी ने किसको कहां से दिया टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार रात को अपनी पहली लिस्ट जारी की है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे धीरज देशमुख को लातूर ग्रामीण से और अमित देशमुख को लातूर शहर से टिकट दिया गया है।

इनके अलावा कलकुवा से के.सी. पड़वी, शहादा से राजेंद्र कुमार कृष्णराव गावित, नंदुरबार से किरण दामोदर तड़वी (एसटी), नवापुर से श्रीकृष्ण कुमार सुरूप सिंह नाइक, सकरी से प्रवीणबापू चौरे, धुले ग्रामीण से कुणाल रोहिदास पाटिल, रावेर से धनंजय शिरीष चौधरी, मलकापुर से राजेश पंडितराव एकाडे, चिखली से राहुल सिद्धिविनायक बोंद्रे, रिसोड से अमित सुभाषराव जनक, धामनगांव रेलवे से प्रो. वीरेंद्र वाल्मीकराव जगताप, अमरावती से डॉ. सुनील देशमुख, टेओसा से यशोमति चंद्रकांत ठाकुर, अचलपुर से अनिरुद्ध बबलूभाऊ सुभानराव देशमुख, देवली से रंजीत प्रताप कांबले, नागपुर दक्षिण पश्चिम से प्रफुल्ल विनोद राव गुडधे, नागपुर सेंट्रल से बंटी बाबा शेलके, नागपुर पश्चिम से विकास पी. ठाकरे, नागपुर उत्तर से डॉ. नितिन काशीनाथ राऊत, साकोली से नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले, गोंदिया से गोपालदास शंकरलाल अग्रवाल, राजुरा सुभाष रामचन्द्रराव धोटे को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। ब्रह्मपुरी सीट से विजय नामदेवराव वडेट्टीवार, चिमूर से सतीश मनोहरराव वारजुकर, हडगांव से माधवराव निवृत्तराव पवार पाटिल, भोकर से तिरूपति राव बाबू कदम कोंडेकर, नायगांव से मीनल निरंजन पाटिल (खटगांवकर), पाथरी से सुरेश अंबादास वरपुडकर, फुलंबरी से विलास केशवराव औताडे, मीरा भायंदर से सैयद मुजफ्फर हुसैन, मलाड पश्चिम से असलम आर. शेख, चांदीवली से मोहम्मद आरिफ नसीम खान, धारावी से डॉ. ज्योति एकनाथ गायकवाड़, मुंबादेवी से अमीन अमीराली पटेल, पुरंदर से संजय चंद्रकांत जगताप, भोर से संग्राम अनंतराव थोपटे, कस्बा पेठ से रवींद्र हेमराज धांगेकर, संगमनेर से विजय बालासाहेब थोराट को पार्टी ने मैदान में उतारा है। शिरडी से प्रभावती जे. घोगरे, अक्कलकोट से सिद्धराम सतलिंगप्पा म्हात्रे, कोल्हापुर दक्षिण से रुतुराज संजय पाटिल, करवीर से राहुल पांडुरंग पाटिल, हातकणंगले से राजू जयंतराव आवले, पलुस-काडेगांव से डॉ. विश्वजीत पतंगराव कदम और जाट से विक्रम सिंह बालासाहेब सावंत को कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होने हैं। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। एनसीपी शरद, कांग्रेस-शिवसेना उद्धव के साथ महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा हैं। एमवीए की इन बड़ी पार्टियों ने अब तक 158 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसमें शिवसेना उद्धव के 65 नाम और एनसीपी शरद के 45 नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News