DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Maharashtra Government: Free intra-state bus travel from May 11 2020 – महाराष्ट्र सरकार ने की नई पहल,राज्यों के अंदर देगी मुफ्त बस सेवाएं…

महाराष्ट्र सरकार ने की नई पहल,राज्यों के अंदर देगी मुफ्त बस सेवाएं…

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार से राज्य में फंसे लोगों की मदद के लिए राज्य के अंदर मुफ्त बस सेवा की शुरुआत करने का फैसला किया है। ये बसें राज्य के अंदर ही अन्य जिलों में फंसे लोगों को उनके गृह जिले तक लेकर जाएंगी लेकिन इसके लिए आपको  डिप्टी कमिश्नर से इसकी अनुमति लेनी होगी।यह बस सुविधा उन यात्रियों को लिए है जो किसी अन्य शहर में अनजाने में फंस गए हैं और परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने कुछ सर्तों के साथ बस सुविधा शुरू की है जैसे की बस में केवल 22 लोगों को बैठने की अनुमति होगी। इसके लिए बस में सफर करने वाले को जानकारी के साथ ऑनलाइन अप्लाई कर करना होगा। इसके आलवा राज्य सरकार ने कुछ नियम भी बनाई है जिन्हें इस बस में बैठेंगे वाले लोगों को पालन करना होगा जैसे एक सीट पर सिर्फ एक ही व्यक्ति को बैठने की अनुमति होगी, हर यात्री को मास्क पहनना होगा, बस पर सवार होने से पहले अपने हाथ साफ करने होंगे, बसों को भी सैनिटाइजर का छिड़काव कर कीटाणुमुक्त किया जाएगा और यह बस कहीं बीच जगह पर नहीं रुकेगी आपको अपने खाने का प्रवंध स्वय कर के जाना होगा। लेकिन इसका फ़ायदा जो लोग कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं वो नहीं उठा सकेंगे।
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News