मंगल, अप्रैल 14, 2026

Maharashtra Bhushan Award 2023: दिग्गज मराठी अभिनेता अशोक सराफ को मिला ‘महाराष्ट्र भूषण सम्मान , मुख्यमंंत्री एकनाथ शिंदे ने किया एलान

Veteran Marathi and Bollywood actor Ashok Saraf to be conferred with Maharashtra Bhushan

Veteran Marathi and Bollywood actor Ashok Saraf to be conferred with Maharashtra Bhushan

Veteran Marathi and Bollywood actor Ashok Saraf to be conferred with Maharashtra Bhushan

मराठी और हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ को मराठी और हिंदी सिनेमा सहित मराठी थिएटर में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। अभिनेता को राज्य के इस सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने की है। अभिनेता ने कई मराठी के साथ कई हिंदी फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

सीएम शिंदे ने किया एलान

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि कला के क्षेत्र में योगदान के लिए अशोक सराफ को वर्ष 2023 के महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अशोक सराफ से बात की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने अभिनेता को बधाई देते हुए कहा है कि अशोक सराफ ने सिर्फ कॉमेडी ही नहीं बल्कि गंभीर से लेकर खलनायक तक के कई शेड्स अपने अभिनय से दिखाए और दर्शकों पर दिलों पर छाए रहे।

मराठी सिनेमा के जाने माने अभिनेता हैं अशोक सराफ

अशोक सराफ की गिनती मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। इन्होंने कई मराठी फिल्मों में अपनी अदाकारी से खास मुकाम हासिल किया है। अशोक सराफ की कुछ समय पहले रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म वेड में एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। फिलहाल वे ‘शेंटिमेंटल’ नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं।

बड़े के साथ छोटे पर्दे पर भी खूब बटोरी प्रशंसा

अशोक सराफ ने हम पांच, डोंट वरी हो जाएगा जैसे शोज से उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अशोक एक सरकारी बैंक में काम करते थे। फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्होंने कुछ सालों तक एक बैंक में काम किया। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 1974 में बनाई थी और आज भी मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News