
Mahakumbh Mela: This Young Man Became a Millionaire Selling Datun, Viral Video Takes Social Media by Storm
प्रयागराज में लगा महाकुंभ मेला इन दिनों दुनियाभर के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है साथ हीं यह छोटे व्यवसायियों के लिए भी एक बड़ा अवसर भी बन गया है। इस समय कुंभनगरी में बड़ी संख्या में लोग बाहर से भी आकर व्यापार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसी रोजगार की कहानी रोजाना वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवक की कहानी खासतौर पर लोगों के बीच छाई हुई है। यह युवक बिना किसी लागत के हर रोज हजारों रुपये कमा रहा है। यह सब उसे अपनी गर्लफ्रेंड की एक सलाह के चलते संभव हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इस युवक ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे महाकुंभ में दातुन बेचने का सुझाव दिया था। युवक ने यह सलाह मानी और आज वह हर दिन 9-10 हजार रुपये आराम से कमा रहा है। युवक ने बताया कि, ‘पिछले पांच दिनों में मैंने 30-40 हजार रुपये कमा लिए हैं और मैं इस काम को ज्यादा मेहनत से करता हूं, तो मुनाफा भी बढ़ता है। जिसके बाद लोगों ने कहा कि ये व्यक्ति कुंभ मेला खत्म होते-होते पक्का लखपति बन जाएगा।
यह वीडियो आदर्श तिवारी के नाम के किसी इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में युवक यह भी कहता है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड का बहुत सम्मान करता है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












