
मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार का आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। नए मंत्री आज दोपहर को शपथ लेंगे। आज सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजभवन जाकर मंत्रियों की सूची सौंपी है। संभावना है कि मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 28 मंत्री शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर साढ़े 3 बजे राजभवन में होगा। सीएम पद की शपथ लेने के बाद मोहन यादव को कैबिनेट मंत्रियों के नाम फाइनल करने के लिए तीन बार दिल्ली का दौरा करना पड़ा। सीएम यादव ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा से लेकर बीजेपी के तमाम नेताओं से मुलाकात की और जब सभी मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए तो कल वो भोपाल लौट गए। मोहन यादव की अगुवाई वाले मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा पहले ही शपथ ले चुके हैं। राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। मंत्री पद की लिस्ट में प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, प्रदीप लारिया, एदल सिंह कंसाना, चेतन कश्यप, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, भूपेंद्र सिंह, गोविंद राजपूत, अर्चना चिटनिस, ओम प्रकाश धुर्वे, नारायण कुशवाहा, कुंवर सिंह टेकाम, विष्णु खत्री कृष्णा गौर, नागर सिंह चौहान, निर्मला भूरिया, और रामेश्वर शर्मा शामिल हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 35 हो सकती है। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 163 और कांग्रेस ने 66 सीटें जीती थीं।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












