
बुधवार रात मध्य प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हुआ। मध्य प्रदेश के गुना से आरोन जा रही एक बस में भीषण आग लगने से 13 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। वहीं, हादसे में 15 लोग झुलस गए, जिनको पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिकतर घायल यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों को 4-4 लाख,घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बस दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो यह सुनिश्चित किया जाए।
जानकारी के मुताबिक, बस नंबर 27 दिसंबर को रात करीब साढ़े 8 बजे गुना से आरोन के लिए निकली। करीब 25 मिनट बाद बजरंगगढ़ थाने से 5 किमी पहले उसकी टक्कर तेज रफ्तार डंपर से हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि टक्कर होते ही बस पलट गई। उसके पलटते ही उसमें आग लग गई। चारों और चीख-पुकार मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इस दिल दहला देने वाले हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए थे। बस में इतनी अधिक आग की लपटें निकल रहीं थीं कि कोई व्यक्ति बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने जा भी नहीं सका। जैसे ही बस में लपटें उठना शुरू हुईं वैसे ही यात्रियों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। बस जिस मार्ग पर चल रही थी वह सुनसान इलाका था। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर तरुण राठी और एसपी विजय खत्री घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












