पेट्रोल डीजल के बाद अब देश में एलपीजी के दाम बढ़े…
पेट्रोल और डीजल के दामों के बाद अब एलपीजी रसोई गैस के दामों में उछाल आया है। महीने के पहले दिन ही आम आदमी की रसोई में महंगाई ने प्रवेश कर लिया है।
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। आज से 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं।
इससे पहले जून महीने के दौरान दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलिंडर 11.50 रुपये महंगा हो गया था। वहीं, मई में ग्राहकों को राहत मिली थी और यह 162.50 रुपये तक सस्ता हुआ था।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर एक रुपये महंगा हो गया है। कोलकाता में 4 रुपये, मुंबई में 3.50 रुपये और चेन्नई में 4 रुपये महंगा हुआ है।
मूल्य बढ़ने के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 594 रुपये हो गई है, जो पहले 593 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 616 रुपये से बढ़कर 620.50 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 590.50 रुपये से बढ़कर 594 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 606.50 रुपये का था, जो आज से 610.50 रुपये का हो चुकी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












