रवि, अप्रैल 5, 2026

Lok Sabha elections 2024: यूपी को लेकर दिल्ली में मंथन, अमित शाह के आवास पर बैठक में सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे

Lok Sabha elections 2024: Deliberations in Delhi on UP: CM Yogi and Deputy CMs to Attend Meeting at Amit Shah's Residence
Lok Sabha elections 2024: Deliberations in Delhi on UP: CM Yogi and Deputy CMs to Attend Meeting at Amit Shah's Residence

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अब अपने एक्शन मोड में नजर आ रही है जहां पिछले कुछ दिनों में यूपी की राजधानी लखनऊ और वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे हुए। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का उद्घाटन करके पूरे प्रदेश में निवेश की बिहार लाई गई। तो वही अब लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूपी की 80 सीटों पर मंथन होना है। इसी सिलसिले में गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर आज एक बैठक बुलाई है जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे।

80 सीटों पर होगा मंथन: उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सिम हैं जो कि पूरे देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाला राज्य है उत्तर प्रदेश देश का प्रधानमंत्री चुन कर देता है ऐसे में देश के सबसे बड़ा राज्य में लोकसभा चुनाव मैं बीजेपी क्लीनस्वीप करने का लक्ष्य लेकर आगे चल रही है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने 66 सीटे अपने नाम की थी। बाकी 14 सीटों पर विपक्ष की जीत हुई थी। लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी का इरादा कुछ और है इस बार भाजपा सर्वाधिक नहीं बल्कि सभी सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर आगे चल रही है।
हारी हुई सीटों के मंथन के अलावा नए समीकरण के हिसाब से जीती हुई कुछ सीटों पर भी मंथन होना हैं। ये वो सीट है जहां आंतरिक सर्वे में स्तिथि स्पष्ट नही दिख रही है।

बीजेपी जल्द करेगी प्रत्याशियों की घोषणा: समाजवादी पार्टी को छोड़कर अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है समाजवादी पार्टी ने अब तक तीन चरण में कुल 33 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं वहीं कांग्रेस भी 17 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन कर रही है आज देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम को 80 सीटों पर मंथन और प्रत्याशियों को लेकर चर्चा के लिए बुलाया है। इस विचार विमर्श और मंथन के बाद उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी भी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News