सोम, अप्रैल 13, 2026

Lok Sabha Election 2024: यूपी में बदलेगा अब चुनावी समीकरण सपा कांग्रेस साथ आने से क्या रहेगी बसपा भाजपा की चुनौतियां

Lok Sabha 2024:
Lok Sabha Election 2024:Akhilesh Yadav's SP to contest 63 seats, Congress 17
Lok Sabha 2024:

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर अपने गठबंधन को तय कर लिया है। राजधानी लखनऊ में शाम 5:30 बजे एक निजी होटल में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने संयुक्त प्रेस वार्ता की इस प्रेस वार्ता को कांग्रेस के महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे। दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने अपने-अपने पार्टी का पक्ष रखते हुए इस बात की घोषणा की की उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 17 सिम कांग्रेस लड़ेगी और बाकी 63 सीटों पर इंडिया एलाइंस लड़ेगा।

प्रियंका के हस्तक्षेप के बाद हुआ गठबंधन:

यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के डेलिगेशन कई बार बैठकर विचार विमर्श कर चुके थे। लेकिन किसी भी बात पर सहमति नहीं बन पाई थी दरअसल कांग्रेस यूपी में 80 में से 20 शीट मांग रही थी और अधिकतर उन सीटों पर जोर था जहां कांग्रेस की जीतने की संभावनाएं ज्यादा हो। लेकिन समाजवादी पार्टी को यह मंजूर नहीं था। आखिरकार प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप के बाद दोनों ही दलों के नेताओं ने आपस में बातचीत की और गठबंधन तय किया।

क्या होगी बसपा- भाजपा की चुनौती: बसपा के पास उत्तर प्रदेश में कुल 10 लोकसभा सांसद है वहीं भारतीय जनता पार्टी के पास 64 आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी सभी 80 सीटों को जीतने का दावा कर रही है इंडिया एयरलाइंस उनके इस दावे को खोखला करना चाहती है इसी वजह से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन तय हुआ लेकिन सबसे ज्यादा चुनौती बहुजन समाज पार्टी को होने वाली है। क्योंकि इस लोकसभा चुनाव में बसपा को अपने सभी 10 सीटों को बचाने पर जोर देना है। अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली को लगातार कांग्रेस अपने पाले में लाने का विचार कर रही है। क्योंकि सपा ने अमरोहा की सीट कांग्रेस को दी है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अमरोहा से दानिश अली कांग्रेस की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं पश्चिम की कुछ सीटों पर भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का करार तय हुआ। पश्चिम यूपी में लड़ाई अब कठिन हो गई है। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी का साथ पश्चिमी यूपी में राष्ट्रीय लोक दल देगा तो वहीं कांग्रेस और सपा पश्चिमी यूपी में एक साथ मिलकर लड़ेंगे। बात की जाए तो पश्चिमी यूपी में बहुजन समाज पार्टी कुछ सीटों पर सपा और कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News