सोम, अप्रैल 13, 2026

Breaking News: Locust Attack – Delhi Minister Environment, Development, Labour & Employment, General Administration Gopal Rai Calls Emergency Meeting

latest news, breaking news, latest updates, live news

हरियाणा में टिड्डियों के हमले के बाद दिल्ली सरकार ने दिल्ली की सुरक्षा के लिए दिल्ली के विकास कल्याण मंत्री गोपाल राय ने आपातकाल बैठक बुलाई है।


इस बैठक में दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली के डीएम शामिल हैं। बैठक के बाद एडवाइजरी जारी करेगी दिल्ली सरकार।

पिछले कई महीनों से उत्तर भारत में टिड्डी दल ने किसानों को परेशान कर रखा है।
राजस्थान ,पंजाब ,मध्य प्रदेश,और उत्तरप्रदेश कई इलाकों के बाद अब टिड्डी दल ने हरियाणा के कई क्षेत्रों पर हमला कर दिया है। हरियाणा खेत खलियानों से इस दल को भागने के लिए लोग थाली, घंटा बजाकर कोशिशें कर रहे हैं।
आज सुबह टिड्डी दल झज्जर जिले की सीमा पार करते हुए गुरुग्राम की सीमा में आ चुका है और अब दिल्ली के द्वारिका में भी प्रवेश कर चुका है।
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हवा का रुख पलटा तो टिड्डी दल फिर झज्जर वापस आ सकता है लेकिन अगर यह दिल्ली में प्रवेश कर गई है तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

#locust attack in Gurugram

locust attack in Gurugram

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News