लाल बाज़ार
कलाकार: कौशिक सेन, ऋषिता भट्ट, सौरांशी मैत्रा, सब्यसाची चक्रवर्ती, दिब्येंदू भट्टाचार्य, सुब्रत दत्ता
ओटीटी: Zee5
एपिसोड्स: 10
भाषा: बंगला,हिंदी,तमिल,तेलगु
इन दिनों फिल्मी दुनिया दर्शकों के लिए हर दिन एक बेहतरीन सीरिज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ला रही है।
हॉट स्टार ,नेटफ्लिक्स,प्राइम वीडियो वूट,Zee5 ऐसे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स हैं जहां आप इस दौरान एक से बढ़कर एक बेहतरीन सीरिज देखने को मिलेंगे।
पिछले सप्ताह disney hotstar पर आर्या रिलीज हुई, वहीं zee 5 पर लालबाजार भी रिलीज हुई है।
लालबाज़ार सस्पेंस , थ्रिलर, ड्रामा से भरपूर एक्शन सीरिज है जिसमें कोलकाता के फेमस लालबाजार की कहानी है।
पूरी वेब सीरीज कोलकाता के लाल बाजार पुलिस मुख्यालय के इर्द-गिर्द घूमती है जहां अपराध के कई सारे केस आते हैं, लेकिन उन सभी केस में एक ऐसा केस है, जिसको लेकर आपके अंदर अंत तक सस्पेंस बरकरार रहेगा और कहानी को आगे देखने के लिए बांध कर रखेगा।
कहानी की शुरुआत रेड लाइट एरिया में एक सेक्स वर्कर की मौत से होती है। यह मामला कोलकाता के वाटगंज थाने का है, लेकिन इसके तार कोलकाता के लाल बाजार पुलिस मुख्यालय से कैसे जुड़े हैं, यही इस वेब सीरीज में दिखाया गया है।
ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन की दमदार और गहरी आवाज से होती है जिसे सुन के कर आप एक बार लालबाजार जरूर देखने के लिए मजबुर होंगे। सीरिज के शुरुआत के एपिसोड्स में काफी रोमांच है लेकिन आगे जाकर स्लो हिंदी डायलॉग की वजह से यह सीरिज थोड़ी बोझिल भी हो गई है।
बाकी कुल मिला जुला कर स्टोरी आपको अंतिम तक बांध कर रखेगी तो आप वीकेंड या वर्क फ्रोम होम पर है तो एक बार इसे जरूर देख सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












