
कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों में से एक किसान का शव आज सुबह सुशांत सिटी के पास नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है।
मृतक किसान भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल के संगठन का सदस्य था। मृतक किसान का नाम गुरप्रीत सिंह था जो कि पंजाब के रुड़की का रहने वाला था और अपने गांव की ट्रॉली में अकेला ही रह रहा था। फिल्हाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












