
जहानाबाद : राज्यस्तरीय कराटे बालक 17 विद्यालय खेल प्रतियोगिता 24-25 बांका जिले के खेल भवन में आज 25 सितम्बर को संपन्न हुआ। जिसमे बांका जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदक विजेता पदक एवम प्रमाण पत्र दिया गया। पूरे बिहार से 22 जिला ने हिस्सा लिया। जिसमे एक जहानाबाद जिला भी शामिल था। जहानाबाद जिले से डी ए वी स्कूल के कुणाल सिंह आर्या ने चार बाउट खेलने के बाद फाइनल राउंड खेल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। जहानाबाद जिला कराटे विद्यालय खेल में सात वर्षों के बाद भाग लिया गया है। जिसमे पहली बार रजत पदक हासिल कर जहानाबाद का खाता खुला। ये सदा यादगार रहेगा। कुणाल सिंह आर्या ने पहली बार जहानाबाद को रजत पदक प्रदान किया। जहानाबाद जिले से राष्ट्रीय कोच अन्नू शक्ति सिंह इस प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लिया एवम राज्यस्तर कोच वेद प्रकाश दल प्रभारी रूप में हिस्सा लिया। बांका जिला पदाधिकारी के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर अन्नू शक्ति को सम्मानित किया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












