
बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के समर्थन में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक विशाल रोड शो का आयोजन किया। यह रोड शो राहुल चौक से लेकर बाघमारा के माटीगढ़ तक निकला, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
अक्षरा सिंह ने इस दौरान उपस्थित जनसमूह से रोहित यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि इस चुनाव में “क्रमांक संख्या 12, सिलाई मशीन छाप” पर वोट देकर बाघमारा क्षेत्र में विकास की नई राह बनाई जा सकती है। अक्षरा ने अपने भाषण में यह भी कहा कि रोहित यादव क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनकी जीत से बाघमारा का समग्र विकास होगा।
रोड शो के दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और बाघमारा में रोहित यादव के पक्ष में माहौल गर्म हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अक्षरा सिंह और रोहित यादव के समर्थन में नारे लगाए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












