
श्रीमती इंदिरा गांधी की बायोपिक पर बनी फिल्म इमरजेंसी पर रोक के बाद भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भड़क गई हैं। काफी समय से कंगना राजनीति के साथ फिल्मी दुनिया में भी अपने बयानों की वजह से चर्चा में है। सिख समुदाय के लोगों ने सेंसर बोर्ड को फिल्म पर रोक लगाने की मांग भी की है। इसके चलते सेंसर बोर्ड ने इमरजेंसी का फिल्म सर्टिफिकेशन पर रोक लगा रखी है और इस पर कंगना रनौत ने अपना दुख जाहिर किया है। अब कंगना रनौत ने अपनी फिल्म इमरजेंसी पर विवाद होने के बाद कहा है कि वे अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के लिए कोर्ट में लड़ेंगी और इसे बिना किसी काट-छांट के रिलीज करेंगी। क्योंकि वे तथ्यों को बदलना नहीं चाहती हैं। कंगना ने फिल्म इमरजेंसी की चर्चा की। इस पर रोक लगने पर नाराजगी जताई। कहा, ‘झाड़ के पीछे लड़का-लड़की रोमांस करते हैं, वही दकियानूसी कहानी बनाते रहें? आज हम इससे डर जाएं, कल किसी और से डरेंगे। फिर लोग हमें डराना शुरू कर देंगे। हम हर चीज से डरते रहते हैं। हम कब तक डरेंगे। यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हाेनी थी, लेकिन इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। याचिकाएं दायर की गई हैं। इन सब वजहों से फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। सेंसर बोर्ड ने इससे विवादित सीन हटाने का आदेश दिया है। मैंने अपने पूरे स्वाभिमान से फिल्म बनाई है, इसलिए सेंसर बोर्ड कोई चीज पॉइंट आउट नहीं कर पा रहा है। उन्होंने मेरा सर्टिफिकेट रोका हुआ है, लेकिन मैंने ठान लिया है कि मैं कोर्ट में लड़कर इसे अनकट रिलीज करूंगी। मैं अचानक ये नहीं दिखा सकती कि इंदिरा गांधी अपने आप ही घर में मर गईं। बता दें कि सीडीपीसी और अकाल तख्त ने फिल्म इमरजेंसी पर बैन लगाने की अपील की थी। सीडीपीसी और अकाल तख्त ने ट्रेलर में सिखों को हत्यारे दिखाए जाने को गलता बताया, एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कंगना रनौत के खिलाफ एक एफआईआर करने की आवाज भी उठाई थी। कहा जा रहा है कि उनकी इस फिल्म के जरिए सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है। कंगना रनौत ने साल 2021 में अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की घोषणा की थी। उस दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि उनकी ये फिल्म पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, श्रीमती इंदिरा गांधी की बायोपिक पर तो उन्होंने कोई जिक्र ही नहीं किया था। बात अगर फिल्म की करें तो इमरजेंसी में कंगना रनौत देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
Kangana Ranaut, Emergency film ban, Bollywood controversy, BJP and Kangana, Kangana Ranaut reaction
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












