सोम, अप्रैल 13, 2026

झारखंड में बढ़ती गर्मी के कारण आठवीं तक की सभी कक्षाएं निलंबित, जारी किए नए आदेश

Jharkhand suspends classes up to Grade 8 due to sweltering heat

देशभर में बढ़ती गर्मी ने कहर बरपाया हुआ है। इस प्रचंड गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए कई राज्यों ने बच्चों के लिए गाइडलाइंस भी जारी कर रखी है। वहीं इसी क्रम में अब झारखंड सरकार ने में बढ़ती गर्मी के बीच सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं मंगलवार से निलंबित कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार, राज्य में अगली सूचना तक आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित रहेंगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने एक आदेश जारी करते हुए हुए इसकी जानकारी दी है।

राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने आदेश में कहा, “सभी श्रेणियों के स्कूलों चाहे सरकारी हो या प्राइवेट किंडरगार्टन से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं फिलहाल अगली सूचना तक निलंबित रहेंगी।” यह निर्णय छात्रों को चरम मौसम की स्थिति के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। यह आदेश 30 अप्रैल से प्रभावी होगा लेकिन यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होता है।

शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए यह नियम नहीं होगा लागू, जारी होगा अलग नोटिस:

बता दें कि राज्य सरकार ने शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टी के लिए एक अलग आदेश जारी किया जाएगा। कक्षा नौवीं से बारहवीं की कक्षाएं जारी रहेंगी। गर्मी को देखते हुए कक्षाएं सुबह के सात से 11.30 बजे तक आयोजित कराई जाएंगी। इसमें प्रार्थना, खेल एवं अन्य गतिविधियों को शामिल नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों के लिए 30 अप्रैल से एक मई तक लू-अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News